राजपुरोहित समाज से जुडी अच्छी खबरे देखने के लिए देखिए यह वेब ब्लोग। जुडे रहे हमारे साथ।आपके सुझाव मुझे 70162 64246 पर वोटसेप करे।
१. समाज की जाजम शोशल समूह का पुष्कर मे होगा स्नेह मिलन॥ २. एडवोकेट लीलाकँवर राजपुरोहित बनी जालौर जिला बालकल्याण समिति की अध्यक्ष। ३. निहारिका राजपुरोहित (पालनपुर) को मिला सन्मान । ૪.जोरावरसिंह कनोडिया का सीईओ का हुआ सन्मान॥ ५. गौशाला मे तन मन धन से सहयोग करे।

Monday 11 July 2022

प्रेम सिंह सिलोर समाज के युथ आइकोन जानिए उनके बारे मे।






 प्रेमसिंह सिलोर प्रतिभा विशेष

शैले शैले न माणिक्यं  मौक्तिकं न गजै गजै।

साधवा न हि सर्वत्र, चन्दनं न वनै वनै। ।


 गांव सिलोर तहसील सिवाणा जिल्ला बाडमेर।
 वर्तमान कार्यक्षेत्र - पंजाब में बिकानेर मिष्ठान भंडार।
 बचपन से मिठाई के कार्य में लग जाने के बाद खुद काम करते करते धीरे काम सिखा। नया व्यवसाय करने के लिए प्रयास किए। असफलतां का स्वाद भी चखा पर हिमंत नही हारी। सेवा का मुल स्वभाव। 
कहावत है-
" असफलता एक चुनौती है ईसे स्विकार करो। 
क्या भुल हो गई देखो और स्विकार करो। "
"Every successful person is once unsuccesfull"
"Try and Try and you will be success"
 इस प्रकार प्रेम सिंह सिलोर ने फिर से कोशीश की पंजाब में बिकानेर मिष्ठान भंडार शुरु किया नए सिरे से ओर सफलतां मिली। आज तो दुसरी दुकान भी शुरू की है ओर सफलतां का न गुमान है ना घमंड। सदैव समाज के एवम धर्म के दान के पुण्य के कार्य में जुडे रहते है।  छोटे मोटे कार्य में प्रत्यक्ष या परोक्ष जरुर सहयोग करते है। 
    युथ वर्ल्ड एव शोशल मंच ,समाज की जाजम एवम ब्रह्मपुत्र सेना की ओर से आयोजित  आगामी दिल्ली आयोजन में राजपुरोहित समाज  की ५१  प्रतिभा का सम्मानित करने का आयोजन हुआ। ईसमे सभी को ओनलाइन माध्यम से सबकी प्रोफाईल मंगवाई गई। काफी प्रोफाईल आई इसमें अंतत: कमिटीने प्रेम सिंह सिलोर के कार्य सेवाभाव को देखते उनका चयन किया। प्रेम सिंह सिलोर का आगामी आयोजन में सन्मानित होगे। उनका चयन हुआ यह सिलोर गांव के लिए एवम समाज के लिए बडी गर्व की बात है क्योंकी यह आयोजन जो संगठन यह आयोजन कर रहा है वह राजपुरोहित समाक का नहीं किंतु सर्व समाज का संगठन है परंतु उन्होने राजपुरोहित समाज की ५१ प्रतिभा का सन्मान करने का सोचा। हमारे समाज की बाकी ५० प्रतिभा भी समाज के लिए गर्व की बात है। समाज का नाम रोशन कर रहे है। आगे भी  प्रेमसिंह सिलोर गांव समाज का नाम रोशन करेगे यह विश्वास है। 
  युथ वर्ल्ड शोशल मंच को भी इस कार्य के लिए बहुत शुभकामानाए एवं धन्यवाद। इसमे राजपुरोहित समाज का वोटसेप का ग्रुप जिसमें   एडमिन है आदरणिय जबरसिंह देचु  एवम  विक्रम सिंह अर्थंडी है। ब्रह्मपुत्र सेना से परमेश्वर जी बांसडा भी इस कार्य में सहयोग दे रहे है। यह कार्य समाज की ओर भी संस्था संगठन के लिए एक प्रेरणा है क्योंकी समाज में प्रतिभा की कमी नहीं समाज के अन्य संगठन भी आगे आए  एवम एसे आयोजन करे। 
  समाज में प्रेमसिंह सिलोर का हालही में रामदेवरा धर्मशाला समिती में सदस्त के तौर पर चयन हुआ है। आप पंजाब राजपुरोहित समाज के कार्यों में आगे रहते है। हाल में ही सिलोर में नए मकान के गृहप्रवेश के दौरान आपने आपके पिताजी के संस्कार के रास्ते चल गुरु महाराज श्री तुलसाराम जी महाराज के आशिर्वाद लेकर गृहप्रवेश कियां। आप एवम आपका परिवार गरूदेव एवम आसोत्रा धाम में पुरी भक्ति सेवा भाव से जुडा है। आप का सरल स्वभाव निर्लेप्य भाव संपत्ति का नही संबंध का नशा यह आपकी सच्ची संपत्ति है। 
  आपका चयन प्रतिभा के रुप में हुआ यह आपकी प्रतिभा के लिए यह एक आयाम सिद्ध हो। आपका सन्मान आपकी प्रतिभा में ओर निखार लावे। गुरुदेव की कृपा से आप ज्यादा शक्ति ज्यादा जोश के साथ समाज की दीनबंधु की सेवा में जुडे रहे। गुरु देव खेेतेश्वर भगवान का आशिर्वाद सदैव आप पर बना रहे। 

 


No comments: